फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 thousand tourists visited the taj mahal on weekend in agra

ताजमहल: वीकेंड पर गुलजार रहा ताज, 18 हजार पर्यटकों ने किया दीदार

Mon, 23 May 2022 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 09:55 AM IST
सार

वीकेंड पर ताजमहल पर्यटकों से गुलजार रहा।  करीब 18000 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। आगरा किला समेत अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों भीड़ रही। 
 

विज्ञापन
18 thousand tourists visited the taj mahal on weekend in agra
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उमस भरी गर्मी में भी ताज की दीवानी कम नहीं हुई। रविवार को 18 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज का दीदार किया। आगरा किले पर साढ़े तीन हजार सैलानी पहुंचे। गर्मी की छुट्टियां होते ही सप्ताहांत आने वाले सैलानियों में इजाफा हो गया है। रविवार को सुबह से ही ताज की टिकट खिड़कियों पर सैलानियों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन


ताजमहल की दीदार के लिए टिकट खिड़कियों पर ऑनलाइन से ज्यादा बिक्री हो रही है। दोपहर को पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट के अलावा शिल्पग्राम में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भ्रमण किया। शाम को मुख्य गुंबद से लेकर ताज परिसर में हर जगह सैलानियों के ग्रुप मस्ती करते नजर आए। बादल छाए रहने से ताजमहल घूमने आए पर्यटकों को गर्मी से राहत मिली। 18,039 सैलानियों ने ताज के दीदार किए। शनिवार को भी 19 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज का भ्रमण किया था। 

विज्ञापन


युवा नेताओं के दल ने निहारा ताज

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के आमंत्रण पर भारत आए छह लोकतांत्रिक देशों के 27 युवा नेताओं के दल ने ताजमहल व आगरा किला का भ्रमण किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आईसीसीआर ने जनरेशन नेक्स्ट श्रृंखला के तहत छह देशों नेपाल, घाना, पेरु, ब्रुनेई, बांग्लादेश और नार्वे के 27 नेताओं के दल को देश के विभिन्न भागों में भ्रमण कराते हुए यहां की संस्कृति और लोकतांत्रिक संस्थाओं से रूबरू कराया। आगरा आए दल का निर्देशन आईसीसीआर के असलम ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्मारक   सैलानी
ताजमहल    18039
आगरा किला   3429
सिकंदरा      340
एत्माद्दौला 335
महताब बाग   125
रामबाग     121
मरियम टूम     36


     
 

 
   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed