{"_id":"5cbb5500bdec2214161d7796","slug":"171555780864-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त
विज्ञापन
चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन मंडी के निरीक्षण के दौरान वाहनों की उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व वाहनों का पंजीकरण निरस्त किए जाने के आदेश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिए हैं। चुनाव के लिए प्रशासन ने 428 बसों व 895 छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया था। इन वाहनों को 19 अप्रैल को मंडी परिसर में पहुंचना था। शनिवार को जब जिलाधिकारी पीके उपाध्याय मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां उन्हें आधे से भी कम वाहन मौजूद मिले।
इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मतदान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम को 50 बसों व तीन सौ छोटे वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश के बाद परिवहन विभाग कार्रवाई में जुट गया है। चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों में से लगभग एक सैकड़ा वाहनों ने किसी कारणवश चुनाव में उपलब्ध होने में असमर्थता जाहिर की थी। इन वाहनों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।