फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आचार संहिता लगते ही योजनाओं पर लगा विराम

आचार संहिता लगते ही योजनाओं पर लगा विराम

Sun, 10 Mar 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही योजनाओं पर लगा विराम

विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद तमाम योजनाओं और होने वाले विकास कार्यों पर अब विराम लग गया। जिले में चल रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की फीडिंग, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, नए राशन कार्ड वितरण समेत तमाम योजनाएं रूक गई हैं। इसके साथ ही 175 सड़कों का निर्माण कार्य, नगर पालिका में शौचालयों, सड़क और यूरिनल के निर्माण कार्य भी शुरू नहीं होंगे। दरअसल, इन निर्माण कार्यों की अब तक भौतिक प्रगति शुरू नहीं हो सकी है। आचार संहिता लगने के बाद इन विकास कार्यों में काम नहीं होगा।

अधर में लटकी सम्मान निधि
केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि पर आचार संहिता का साया पड़ गया है। जिले में योजना के तहत तीन लाख किसानों का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक महज 1.90 लाख किसानों की फीडिंग और 41 हजार किसानों को लाभ दिया जा सका है। बाकी किसानों को चुनाव बाद लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


श्रमयोगी योजना भी होगी बंद
जिले में श्रमयोगी योजना पर भी आचार संहिता का प्रभाव पड़ा है। जिले में योजना के तहत तय किए गए 35 हजार श्रमिकों को भी चुनाव के बाद लाभ मिल सकेगा।

अब चुनाव बाद ही होंगे काम
हाल ही में सरकार ने जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 175 सड़कों और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। मगर आचार संहिता लगने के चलते सारे काम ठप हो जाएंगे। 26 लाख रुपये से बाजार में होने वाले शौचालयों और यूरिनल का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज का काम चलता रहेगा
26 फरवरी को शिलान्यास किए गए मेडिकल कालेज के काम पर आचार संहिता का प्रभाव नहीं पड़ेगा। दरअसल, निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बाद काम शुरू हो चुका है। इसी तरह से सीवर लाइन के निर्माण कार्य को आचार संहिता प्रभावित नहीं करेगी।

27 मई के बाद विकास कार्य चढ़ेंगे परवान
रविवार को चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद सारे कामों पर रोक लग गई। अब सारे काम 27 मई के बाद परवान चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed