फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पीडब्लूडी की टीम ने प्रहलादपुर में लगाए निशान

पीडब्लूडी की टीम ने प्रहलादपुर में लगाए निशान

Sat, 16 Feb 2019 11:10 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी की टीम ने प्रहलादपुर में लगाए निशान
road jam - फोटो : amar ujala
कासगंज। एटा-कासगंज के बीच निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना में को बजट मिलने के संकेत मिल रहे हैं। विभागीय टीम ने प्रहलादपुर में निशानदेही की।
विज्ञापन

320 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन परियोजना में काम चल रहा है। पिछले दिनों बजट खत्म हो जाने के कारण परियोजना पर काम रुक गया था। कार्यदायी संस्था पीएनसी ने काम में ढिलाई कर दी। लोक निर्माण विभाग ने शासन से फोरलेन के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी। लेकिन सरकार धन नहीं दे रही है। बार-बार स्मरण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। अब शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग को संकेत मिले हैं कि जल्द ही फोरलेन निर्माण के लिए धनराशि दे दी जाएगी। संकेत मिलने के बाद कार्य में भी तेजी लाने की तैयारी की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आबादी क्षेत्र में काम को गति देने की योजना बनाई है। प्रहलादपुर में विभागीय टीम ने निशानदेही की है। आबादी क्षेत्र में निशानदेही होने से गांव के लोग असमंजस में दिखाई दिए।

फोरलेन के लिए शीघ्र ही धन मिल जाएगा। मैदानी इलाके में काफी हद तक काम कर लिया गया है। अब आबादी क्षेत्र में काम की तैयारी है। प्रहलादपुर में निशान लगवाए गए हैं। शीघ्र ही कार्य को गति मिलेगी।
विज्ञापन

सुधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed