{"_id":"5c25057fbdec2256a7705736","slug":"171545930111-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खराब गुणवता देखकर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खराब गुणवता देखकर भड़के विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिले में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से हो रहे खिलवाड़ को लेकर गुरुवार को मारहरा विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को मानक के आधार पर काम कराने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
गुरुवार को गांव नगला गुही, बाबरपुर के ग्रामीणों ने मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी को फोन कर निर्माण कार्य में हो रहे खेल की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। माचुआ रजबाह के बंबा की सफाई के दौरान महज खानापूर्ति की जा रही थी। मिट्टी की जगह घास को काटा जा रहा था।
बंबा की पटरी पर कासगंज रोड से अलीगंज रोड तक हो रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता में भी शिकायत मिली। जिसमें पाया गया कि ठेकेदार बिना कुटाई और सफाई किए डामरीकरण कर रहा है। इस दौरान विधायक ने काम बंद कराते हुए अधिकारियों को मानकों के आधार पर काम कराने के लिए कहा। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कौशिक राजपूत मौजूद रहे।