{"_id":"5bc0dffbbdec2269bd0696e7","slug":"171539366907-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के झगड़े में की धरमई के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के झगड़े में की धरमई के युवक की हत्या
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला धुरे के पास सात अक्तूबर को मिले अमरजीत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दो लोगों को ओमिनी सहित गिरफ्तार किया। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद झगड़े के दौरान अमरजीत सिंह की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा है।
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सिरसागंज क्षेत्र में सात अक्तूबर को नगला धुरे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। दो दिन के बाद उसकी शिनाख्त धरमई निवासी राजमिस्त्री अमरजीत सिंह के रूप में हुई थी। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस अमरजीत हत्याकांड के खुलासे को जुटी थी। एसएचओ सिरसागंज दिनेश कुमार सिंह को सूचना मिली अमरजीत हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं।
सीओ सिरसागंज अजय चौहान को जानकारी देने के साथ ही उप निरीक्षक के साथ टोल प्लाजा गुराऊ के समीप वैन आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान वैन आती दिखाई दी तो पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपने नाम धरमई निवासी आशिक बाबू, दूसरे ने इटावा के बढ़पुरा थाना के जमदर निवासी अर्जुन बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद अमर ने मारपीट की उनका कहना है कि यदि हम लोग उसकी हत्या नहीं करते तो वह शराब के नशे में हम लोगों की भी हत्या कर सकता था। हत्या करने के बाद सुबह देखने भी गए थे। शव को छिपाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। लेकिन बाद में रोड किनारे डालकर फरार हो गए थे।