{"_id":"5bc0dc2bbdec22697a0f2e5e","slug":"171539365931-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया की पुण्यतिथि पर सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए कई सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया की पुण्यतिथि पर सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए कई सपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने सपा में सेंध लगाना शुरू कर दिया है। आगरा में शुक्रवार को जननायक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा महानगर सचिव सहित कई सपाइयों ने सेक्युलर मोर्चा का दामन थामा।
सेक्युलर मोर्चा गठन के बाद आगरा में पहला कार्यक्रम संजय प्लेस में आयोजित किया गया। लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर कई सपाइयों ने वर्षों का साथ छोड़ते हुए नवगठित सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ली। इसमें सपा महानगर सचिव भीम दिवाकर, पूर्व पार्षद मुन्नी बेगम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बरौली अहीर थान सिंह यादव, पूर्व उत्तर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष महेंद्र रावत, अपना दल के शहर अध्यक्ष सतीश पंडित सहित कइयों ने सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ली।
भीम दिवाकर कहना था कि सपा में गुटबाजी बढ़ गई है। चंद लोग ही पार्टी चलाना चाहते हैं। वह लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे हालातों में सपा छोड़नी पड़ी। इससे पूर्व सेक्युलर मोर्चा के नेताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. गिरीश यादव थे। लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यूनिस खान, प्रवीन यादव, दिलीप बघेल, सूरज भारद्वाज, जफरउद्दीन, सोनपाल यादव, चेतन शर्मा, मुबीन खान, कृष्णा यादव, संदीप यादव आदि मौजूद थे।