फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मेरी हत्या की साजिश रच रहे सीओ : विधायक

मेरी हत्या की साजिश रच रहे सीओ : विधायक

Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेरी हत्या की साजिश रच रहे सीओ :  विधायक
फिरोजाबाद। जसराना के भाजपा विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी ने जसराना के सीओ प्रेम प्रकाश यादव पर आरोप लगाया है। कहा कि सीओ उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। विधायक ने कहा लगातार कहने के बाद भी एसएसपी सचिन्द्र पटेल सीओ को उनके क्षेत्र से नहीं हटा रहे हैं। सीओ उनकी हत्या करा सकते हैं। अगर सीओ को 5 अक्तूबर सुबह तक नहीं हटाया गया तो वह दोपहर एक बजे से जिला मुख्यालय पर खिलाफ धरना देंगे।
विज्ञापन



विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का कहना है कि सीओ जसराना काफी लंबे समय से समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह सपा के कार्यकर्ता की तरह समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिलीभगत के साथ क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह एसएसपी को कई बार सीओ को हटाने की कह चुके हैं लेकिन एसएसपी उन्हें नहीं हटा रहे हैं। इससे साफ लगता है कि सीओ को एसएसपी का पूरा संरक्षण है।
विज्ञापन


उन्होंने इस स्थिति से मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया है। इस संबंध में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि विधायक के धरने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। विधायक को अगर सीओ से कोई परेशानी है तो वह इसकी जानकारी उन्हें दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed