{"_id":"5b803a4342c792465d1d2c56","slug":"171535130179-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्णों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्णों ने निकाला जुलूस
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्णों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अवागढ़। शहर के शहीद पार्क में सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए। सवर्ण समाज के लोगों ने एससीएसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। वहीं अवागढ़ नगर में भी सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और एलान किया यदि एक्ट के संशोधन को समाप्त नहीं किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव का सवर्ण समाज बहिष्कार करेगा।
राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा के संयोजक विशनलाल सिंह चौहान ने कहा कि एससीएसटी एक्ट में सर्वोच्च न्यायालय ने आंशिक बदलाव किया था। इसके विपरीत भाजपा सरकार द्वारा एक्ट का नया विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पास कराकर राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत करा लिया गया। इससे भविष्य में अगड़े पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के नागरिकों को द्वेष भावना एवं राजनैतिक विद्वेष के चलते झूठा फंसाने की संभावना है। यदि एक्ट में किए गए संशोधन को समाप्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पंडित रामौतार मिश्रा, तोताराम मिश्र, देवेंद्र पांडेय, नेत्रपाल सिंह चौहान, बसंत पतझड़, भूपेंद्र गुप्ता, उमाकांत तिवारी, अमित जौहरी, हिमांशु अस्थाना, प्रशांत सिंह चौहान, अभिनव मिश्रा, रविराज प्रताप, उमेश, देवेंद्र लोधी, यतेंद्र लोधी, अभिनव आदि मौजूद रहे।
वहीं अवागढ़ में एससी एसटी में किए गए संशोधन के विरोध में सवर्णों द्वारा कोतवाली से जुलूस एवं वाहन रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जुलूस जलेसर रोड, बारहद्वारी मैन बाजार, अखाड़ा चौराहा होते हुए रोडवेज तिराहा पर पहुंचा। इस दौरान भाकियू भानु के प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, शिवप्रताप सिह, नागेंद्र प्रताप सिंह, वरुण ठाकुर, सतेंद्र सिह, धीरेंद्र सिह धीरू, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।