{"_id":"5b79b38e42c792466e6ed88e","slug":"171534702478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलई नहर के पास डूबा युवक, लावारिश मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलई नहर के पास डूबा युवक, लावारिश मिली बाइक
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। कैलई नहरपुल के पास एक युवक के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। पुल के पास युवक की बाइक मिली है। सुबह से तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक सुराग नहीं लग सका।
जिला एटा के थाना रिजोर के गांव चिरौथा निवासी रिंकू (30) पुत्र सतेंद्र सिंह की एका में बजरंग हार्डवेयर के नाम से दुकान है। उसके पिता सतेंद्र रिटायर्ड फौजी व बड़ा भाई शिक्षक है। परिजनों की मानें तो वह कई बार नहर में कूदने की धमकी देता रहा है। पिता से आए दिन पैसा भी मांगता था। रविवार सुबह 8.23 बजे वह कैलई नहर पुल के पास गया और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। युवक की बाइक नहर पुल के पास खड़ी मिली है।
इसकी सूचना जब परिजनों को हुई, तो उन्होंने थाना एका पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कैलई नहर पुल से खड़ीत तक युवक की तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिल सका है। कार्यवाहक एसएचओ सुरेशचंद्र शर्मा का कहना है कि युवक परिजनों को नहर में कूदने की धमकी कई बार दे चुका था, लेकिन रविवार को वह लापता हो गया। गोताखोरों से युवक का कोई पता नहीं चला तो पीएसी की 15वीं बटालियन की टीम उसे खोजने में लगाई है।