फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आवास के नाम पर हुई धांधली

आवास के नाम पर हुई धांधली

Sat, 14 Jul 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
आवास के नाम पर हुई धांधली
डैमो
बरनाहल (मैनपुरी)। विकासखंड क्षेत्र के गांव कसौली में गरीबों के आवासों के नाम पर धांधली करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। गरीबों को आवास देने के दावे के बीच कई गरीब परिवार पालिथीन तानकर रातें गुजार रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कसौली की आबादी 1500 है। इस गांव में एक दर्जन से अधिक ऐसे परिवार हैं जो पात्रता के बाद भी सरकार की आवासीय योजना से वंचित हैं। आरोप है कि प्रधान और पंचायत सचिव ने चहेतों को आवासों का आवंटन करा दिया है। दिव्यांग पूनम को भूमिहीन होने के बावजूद पात्रता की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


भूमिहीन वीरेंद्र का नाम आवेदन के बाद पात्रता सूची में शामिल किया गया, लेकिन उसको आवास नहीं दिया गया है। पिंकी देवी का आरोप है उसके नाम स्वीकृत हुए आवास को दूसरे का जॉब कार्ड लगाकर फर्जी तरीके से रुपये निकाले गए हैं। ब्लाक में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2011 से 2016 तक 21 आवास, 2016 से 2017 तक 21 आवास, 2017 से 2018 तक 14 आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रताप सिंह, अतर सिंह, रक्षपाल सिंह, महेश बाबू, लाखन सिंह, पिंकी देवी, विमल कुमार, मीरा देवी, गिरंद कुमार, राधाचरन सिंह, करीना देवी, मनोज कुमार ने डीएम से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed