फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कछला घाट पर गंगा में डूबे चार श्रद्धालु, तीन की मौत

कछला घाट पर गंगा में डूबे चार श्रद्धालु, तीन की मौत

Tue, 15 May 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा में डूबे चार श्रद्धालु, तीन की मौत
कछला घाट पर गंगा में डूबे चार श्रद्धालु, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सोरों। ज्येष्ठ अमावस्या पर गंगा स्नान को राजस्थान से आए चार श्रद्धालु कछला घाट पर डूब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतकों में एक युवक आगरा के मलपुरा का निवासी है।
विज्ञापन

जिला भरतपुर के थाना चिकसोना के नगला सीखम निवासी अनिल(21) पुत्र किशन सिंह अपने भाई अमित(18), चचेरे भाई सुमित(16) पुत्र राजेश के साथ सोरों अपने पितृ की आत्म शांति के लिए पूजन कराने आए थे। उनके साथ आगरा के मलपुरा से फुफेरा भाई शैलेंद्र(24) पुत्र बंगाली भी आया था। तीर्थनगरी में पितृ पूजा के बाद सभी गंगा स्नान के लिए कछला चले गए। सुबह 6 बजे गंगा स्नान करते समय डूबने लगे। उन्हें डूबता देख परिवार के सदस्य चीखने लगे। पुलिस के साथ पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। सुमित व शैलेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं अनिल को जिला चिकित्सालय बदायूं ले जाया गया। जहां तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित की जान बच गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


इकलौता पुत्र था सुमित
कासगंज। मौत का शिकार हुआ सुमित पुत्र राजेश इकलौता था। दो बहनों के बीच अकेला भाई होने के कारण उसकी मौत के बाद बहनों और मां का रो रोकर बुरा हाल है।

घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
कासगंज। गंगा स्नान पर्वों पर खतरे के निशान के लिए झंडियां लगाकर चिह्न बना दिए जाते हैं। सामान्य दिनों में ऐसे निशान नहीं लगते, जिससे अक्सर हादसे हो जाते हैं। पर्वों को छोड़कर अन्य दिनों में सुरक्षा इंतजाम नहीं होते। लोगों की जान घाटों पर रह रहे गोताखोरों के भरोसे होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्के घाट न होने से होते हैं हादसे
कासगंज। जिले में लहरा, कछला, कादरगंज घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने को पहुंचते हैं। कोई भी गंगा घाट पक्का न होने से श्रद्धालु गंगा में अंदर चले जाते हैं और डूब जाते हैं। पक्के घाट हों तो हादसों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed