{"_id":"5aa80d994f1c1bc1758b5535","slug":"171520962969-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम ने बनाकर छोड़ दी पानी की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम ने बनाकर छोड़ दी पानी की टंकी
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। विकास खंड के गांव अहूरी में पांच वर्ष पहले बनी पानी की टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है। जल निगम ने टंकी का निर्माण कर छोड़ दिया। अब तक इस टंकी से गांव के लिए जलापूर्ति नहीं हो सकी है।
गांव अहूरी में पानी की समस्या के समाधान के लिए जल निगम ने करोड़ों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया था लेकिन निर्माण एजेंसी ने टंकी बनाकर छोड़ दी है। इन पांच वर्षों के दौरान टंकी के पानी की आपूर्ति के लिए न पाइप लाइन बिछाई गई है, न और कोई प्रबंध किया गया है।
ग्रामीण भगवान सिंह, नानक, लख्खी, पीतम, ओमवीर, राजो, कमली, प्रेमपाल, धर्मवीर, जयवीर और विष्णु का कहना है कि गांव में खारा पानी होने की वजह से महिलाओं को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। खारा पानी पीने से ग्रामीण कई रोगों से ग्रसित हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पानी की टंकी से जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है।