{"_id":"5a92f1044f1c1b2d068b89a7","slug":"171519579396-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दिए सम्मान, खिल उठे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने दिए सम्मान, खिल उठे दिव्यांग
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोई चल नहीं सकता था, तो किसी को सहारे की आस थी। विभागों के चक्कर काट-काटकर थक चुके दिव्यांगोें को रविवार को उपकरण मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। एटा महोत्सव में रविवार को दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 4138 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने किया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने सभी का फलों की टोकरी, बुके, मधुवनी पेंटिंग देकर स्वागत किया। इस मौके पर फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 1365 ट्राईसाइकिल, 220 व्हीलचेयर, 281 कान की मशीन, 1964 वैशाखी, 308 छड़ी समेत कुल 4138 आवश्यक उपकरण के साथ कंबल वितरित किए गए। इस दौरान अमित शुक्ला, अमित यादव एड. ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन डायट के संजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम वित्त-राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार सिंह, एसडीएम जलेसर विजय कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, प्राचार्य डायट मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, दिव्यंागजन सशक्तिकरण अधिकारी तूलिका शर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत, जीएमडीआईसी सुधीर कुमार यादव, डीसी मनरेगा पीसी यादव, डीएसटीओ रमेश चन्द्र, ईडीएम अविरल तिवारी, डीएओ सर्वेश कुमार यादव, तहसीलदार रनवीर सिंह, संजीव ओझा, विजय कुमार छत्रपति मौजूद रहे।
अव्यवस्था देख भड़के डीएम
कार्यक्रम के समापन पर पांडाल में उपकरण प्राप्त करने के लिए फैली अव्यवस्था देख डीएम अमित किशोर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने खुद एक-एक पंक्ति में पहुंचकर दिव्यांगों को उपकरण और सामान मिलने की ताकीद की।
अधिकारी हो गए नदारद
कार्यक्रम के लिए पंडाल में आठ ब्लॉक के लिए आठ खंड बनाए गए थे। इस दौरान खंड में तैनात भूमि संरक्षण अधिकारी लिस्ट लेकर नदारद हो गए। मंच से अधिकारी उनको आवाज लगाते रहे, लेकिन वो नहीं आए।
ई-रिक्शों ने पहुंचाया
दिव्यांगों को पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शों की व्यवस्था की गई थी। डूडा ने ई-रिक्शों की कमान संभाली और सुरक्षित तरीके से दिव्यांगों को पहुंचाया।
ब्लॉक पर भी वितरण
डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में उपकरण पाने से वंचित दिव्यांगों को ब्लॉक पर उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंनें अधिकारियों को हिदायत दी है कि दिव्यांगों को उपकरण देने में कोई शिथिलता नहीं बरती जाए।
दिव्यांग बोले
सरकार की पहल का सम्मान करती हूं। पहले कभी ट्राई साइकिल नहीं मिल सकी। ट्राईसाइकिल पाकर अच्छा लग रहा है।
रूपवती, दतौली
प्रशासन ने कार्यक्रम में अच्छे इंतजाम किए हैं। उपकरण के लिए कई दिनों से भटक रही थी। इसलिए अच्छा लग रहा है।
पूनम, भड़ैरा
सरकार ने दिव्यांगों के लिए उपकरण देकर सहारा दे दिया। दिव्यांगों को अब मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
टीटू, अंगदपुर