{"_id":"5a8980014f1c1b9b248b5c77","slug":"171518960641-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनने से कम नहीं होगी शान, ये बचाता है आपकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनने से कम नहीं होगी शान, ये बचाता है आपकी जान
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
राजीव कपूर, एमडी, स्टीलबर्ड।
मैनपुरी। हेलमेट हमारा सुरक्षा कवच है, यह हम सभी जानते हैं। फिर भी लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। कई लोग हेलमेट तो लेकर चलते हैं, लेकिन उसे पहनते नहीं हैं। हेलमेट पहनने से आपकी शान कम नहीं होगी। ये वक्त आने पर आपकी जान ही बचाएगा। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग हर हाल में करें।
शहर की सड़कों पर रविवार को कई लोग ऐसे नजर आए जो घर से हेलमेट तो लेकर निकले, लेकिन उन्होंने उसे पहनना जरूरी नहीं समझा। चालक तीन सवारी बैठाकर बाइक दौड़ाए जा रहा था। हेलमेट पहनने की जगह हाथ में लिए था। एक बाइक सवार ने तो पीछे बैठे अपने साथी को हेलमेट देख रखा था। ऐसे लोगों का हेलमेट लेकर चलने का उद्देश्य सिर्फ चालान से बचना था। शायद वह भूल गए हैं कि चालान से ज्यादा कीमती जिंदगी है।