फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जीएसटी में राहत की आस रह गई अधूरी

जीएसटी में राहत की आस रह गई अधूरी

Thu, 01 Feb 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में राहत की आस रह गई अधूरी
एटा। सरकार का आम बजट व्यापारियों को कुछ खास नहीं दे सका। जीएसटी में सरल प्रावधानोें की उम्मीद लगाए व्यापारियों को सरकार ने कोई राहत नहीं दी। जीएसटी में वस्तुओं पर न तो टैक्स में कमी करने की घोषणा की गई और न ही व्यापारियों की सहूलियत के लिए कोई योजना का एलान किया गया।
विज्ञापन

सरकार के आम बजट से व्यापारियों को खासी उम्मीदें थीं। मगर व्यापारियों की कोई भी आस पूरी नहीं हो सकी। जीएसटी में वस्तुओं पर टैक्स कम होने और नई योजना मिलने का सपना संजोए बैठे व्यापारियों को बजट ने झटका दिया। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई। व्यापारी बजट की घोषणा होने के बाद परेशान नजर आए। साथ ही महंगाई में इजाफा होने से व्यापारी सोच में पड़ गए। व्यापारियों ने बजट को बिना राहत वाला बताया।
विज्ञापन


कहते हैं व्यापारी
बजट में व्यापारियों को कोई खास राहत नहीं दी गई है। जीएसटी में राहत नहीं मिलने की उम्मीद टूट गई।
पीयूष गुप्ता

सरकार को वस्तुओं पर जीएसटी कम करके ही व्यापारियों को राहत देनी चाहिए थी। मगर बजट इस पर खरा नहीं उतरा।
अनुपम गुप्ता

बजट में सरकार ने व्यापारियों के विकास और सहूलियतों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। इससे मायूस हैं।
ब्रजेश कुमार

सरकार को बजट में व्यापारियों के लिए कुछ खास करना चाहिए था। व्यापारी सुरक्षा को ही कोई योजना मिल जाती।
राजेश बाबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed