{"_id":"5a300a0d4f1c1b6a678c151b","slug":"171513097741-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन नहीं लेने पर पूरे गांव की काट दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन नहीं लेने पर पूरे गांव की काट दी बिजली
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बिजली चोरी और विद्युत कनेक्शन नहीं लेने पर विभाग का शिकंजा कसने लगा है। विद्युत विभाग ने मुस्फाबाद उपकेंद्र से जुड़े गांव शेखनपुर के ग्रामीणों द्वारा कनेक्शन नहीं लेने पर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति काट दी है।
राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। गांव मुस्तफाबाद उपकेंद्र से जुड़े गांव शेखनपुर में विभाग ने महीनों पहले विद्युतीकरण करा दिया था। ग्रामीण बिना कनेक्शन के बिजली जला रहे थे। कई बार कैंप लगाने पर भी ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन नहीं लिए। इसके चलते विद्युत विभाग ने मंगलवार को पूरे गांव की बिजली काट दी।
अवर अभियंता ने बताया कि जब तक ग्रामीण कनेक्शन नहीं लेंगे, आपूर्ति सुचारू नहीं होगी। इधर गांव बन्ना में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम ने डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में कई घरों में बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करते मिलने पर विभाग ने 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कई घरों के बाहर 100-200 वॅाट के बल्व जलते मिले तो उन्हें फुड़वा दिया गया।