{"_id":"59986e2d4f1c1bd73f8b476a","slug":"171503161901-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक के बिना चल रहे 446 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक के बिना चल रहे 446 स्कूल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
indian school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के 23 प्रतिशत से अधिक परिषदीय विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन हैं। वहीं 648 शिक्षकों के पद खाली चिन्हित किए गए हैं। इनमें 344 प्राथमिक एवं 304 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
जिले में संचालित 561 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 222 प्रधानाध्यापक विहीन हैं। जबकि 1366 प्राथमिक स्कूलों में से 224 में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। ऐसे में जिले के कुल 1927 स्कूलों में से 446 में स्थाई प्रधानाध्यापक ही नहीं हैं। यहां का काम अस्थाई एवं प्रभारियों से चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां शिक्षकाें का भी टोटा कम नहीं हो रहा। इन स्कूलों में 648 पद रिक्त हैं। जिनमें 344 प्राथमिक एवं 304 उच्च प्राथमिक के पद शामिल हैं। शासन द्वारा खोले गए जनपदीय स्थानांतरण को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा रिक्त शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पदाें को चिन्हित किया गया है। बताते चलें कि जिले में संचालित कुल 1927 परिषदीय विद्यालयों में 1366 प्राथमिक एवं 561 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
सर्वाधिक टोटा अलीगंज ब्लाक में
शिक्षक प्रधानाध्यापकों का सर्वाधिक टोटा अलीगंज विकास खंड में है। जबकि सबसे कम खाली पद शीतलपुर ब्लाक में हैं। बताते चलें कि अलीगंज में जहां 125 शिक्षकों के पद रिक्त हैं वहीं 74 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। दूसरी ओर शीतलपुर ब्लाक में 60 शिक्षकों के पद रिक्त हैं और 37 प्रधानाध्यापकाें की कमी है।
विज्ञापन
प्रधानाध्याकों और शिक्षकों की कमी की सूचना शासन को भेज दी गई है। वहीं पूरा प्रयास किया जा रहा है कि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो।
एसके तिवारी, बीएसए, एटा