{"_id":"598deb874f1c1bdf2b8b46b3","slug":"171502473095-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्याह्न भोजन में निकले कीड़े, बीएसए पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्याह्न भोजन में निकले कीड़े, बीएसए पहुंचे स्कूल
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। ग्राम डगऊ स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों के लिए बनाए गए मध्याह्न भोजन में कीड़े निकले हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर खुद जिला बेसिक अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने मध्याह्न भोजन के तौर पर बनी तहरी फेंकवा दी है। यही नहीं बीएसए ने उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत चार अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विकास क्षेत्र के ग्राम डंगऊ के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में स्थित है। शुक्रवार को विद्यालय में एमडीएम में चावल की तहरी बनवाई गई थी। भोजनावकाश में बच्चों को तहरी परोसी गई। तेहरी में कीड़े निकलने पर बच्चे परेशान हो गए। तहरी खाने के बजाय उन्होंने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी।
गांववालों द्वारा दी गई जानकारी पर खुद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप स्कूल पहुंचे। बीएसए ने मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम में बनाई गई तहरी फेंकवा दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एमडीएम निर्माण मामले में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
इस पर उच्च प्राथमिक स्कूल डगऊपुर में तैनात प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अधिकारियों की टीम गठित करके पूरे जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बनने वाले मध्याह्न भोजन का आकस्मिक निरीक्षण कराने की मांग की है।