{"_id":"595fd32a4f1c1b2a1a8b45cf","slug":"171499452202-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियाकान्त जू मंदिर में 8 और 9 मनेगा गुरू पूर्णिमा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियाकान्त जू मंदिर में 8 और 9 मनेगा गुरू पूर्णिमा महोत्सव
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर छटीकरा-वृंदावन मार्ग स्थित प्रियाकान्त जू मंदिर में दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव 8-9 जुलाई को मनाया जायेगा। गुरू पूर्णिमा की रात्रि 8 बजे से प्रियाकान्त जू मंदिर पर विशेष रूप से भक्त महासंकीर्तन करते हुये प्रात: मंगला आरती तक भजनों के माध्यम से ठाकुर प्रियाकान्त जू को रिझायंगे।
वहीं प्रियाकान्तजू मंदिर को भी आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि शांति सेवा सभागृह में 8 जुलाई को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक गुरू दीक्षा समारोह होगा वहीं दोपहर 2.30 से 5.30 आशीर्वचन एवं सत्संग का आयोजन होगा। 9 जुलाई को प्रात: देवकीनंदन महाराज के आर्शीवचन के पश्चात गुरू पूजा शुरू होगी।