{"_id":"5cb21d43bdec2214154ebb6a","slug":"161555176771-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में महिला की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में महिला की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
मैनपुरी। शीतला देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने के दौरान विवाद हो गया। इस पर थाना एलाऊ क्षेेत्र निवासी एक युवक के साथ कुछ लोग मारपीट करने लगे। बेटे को महिला बचाने पहुंची तो उसे डंडों और सरियों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी सोबरन सिंह शनिवार की दोपहर माता शीतला देवी मंदिर पर ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। नेजा में उनकी 45 वर्षीय पत्नी अशर्फी देवी और पुत्र राहुल भी थे। दोपहर करीब सवा तीन बजे जब ग्रामीण भजन कीर्तन करते हुए नेजा चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में नगला गहियर निवासी दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। राहुल ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाते हुए बीचबचाव करने का प्रयास किया तो उक्त लोग उसी पर हमलावर हो गए।
बेटे के साथ मारपीट होती देख अशर्फी देवी बचाने के लिए पहुंची। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर भी लाठी डंडा और सरिया से हमला बोल दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने भी बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर महिला को डंडों और सरिया से पीटते रहे। लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो हमलावर फरार हो गए। परिजन आनन फानन में महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद महिला को परिजन अस्पताल ले गए वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने के बाद सीओ सिटी अभय नरायण राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही महिला के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी।
मंदिर परिसर में सुरक्षा को लेकर थाना स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया। इसके अलावा अधिकारी भी लगातार पुलिस को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की नसीहत देते रहे। वारदात के वक्त पुलिस कहीं नजर नहीं आई। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी सतर्क होते तो वारदात को रोका जा सकता था।