{"_id":"5c7eb0dbbdec22144b7ee352","slug":"161551806683-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में गेहूं की खरीद के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। खाद्य विभाग एवं पीसीएफ को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये दोनों एजेंसियां 44 केंद्रों पर गेहूं की खरीद करेंगी।
शासन से गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू करने के निर्देश मिलने के साथ ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। खरीद के लिए खाद्य विभाग के 7 तथा पीसीएफ के 37 केंद्र खोले जाएंगे। इन एजेंसियों ने अपने क्रय केंद्र खोलने के लिए दिए गए प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने मंजूर कर लिया है। खाद्य विभाग कासगंज में मंडी समिति के अलावा सोरों, सहावर,सिढ़पुरा, अमांपुर, पटियाली, गंजडुंडवारा में पीडीएस गोदाम पर क्रय केंद्र खोलेगा। जबकि पीसीएस सहकारी समितियों, क्रय विक्रय समितियों, सहकारी संघ, सहकारी क्रय विक्रय समिति, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार, पीएसीए आदि परिसरों में अपने केंद्र खोलकर गेहूं की खरीद करेगी
तीन एजेंसियों ने नहीं दिए प्रस्ताव
कासगंज। गेहूं खरीद के लिए विगत वर्ष कर्मचारी कल्याण निगम ने 2, पीसीयू ने 6 तथा एग्रो ने एक केंद्र के माध्यम से गेहूं की खरीद की। वर्ष 2019 के वित्तीय वर्ष के लिए गेहूं खरीद को अभी तक इन एजेंसियों ने दिलचस्पी से नहीं दिखाई है। इन एजेंसियों के प्रस्ताव न भेज जाने से इनके क्रय केंद्र निर्धारित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर रहेगीं ये व्यवस्थाएं
इलेक्ट्रानिक कांटा, डबल जाली छलना, विनोइंग फैन, नमी मापक यंत्र, किसानों एवं पशुओं हेतु सुख सुविधा, फसल को ढकने के लिए त्रिपाल, शिकायत पंजिका सहित अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैँ।
गेहूं खरीद के लिए निर्धारित मानक प्रतिशत में
विजातीय तत्व 0.75
क्षति ग्रस्त दाने 2.00
किंचित क्षति ग्रस्त दाने 6.00
सिकुडे एवं टूटे हुए दाने 6.00
अन्य खाद्यान 2.00
नमी 12.00