फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एक लाख किसानों का डाटा फीड करने में कर्मचारियों के छूटे पसीने

एक लाख किसानों का डाटा फीड करने में कर्मचारियों के छूटे पसीने

Wed, 20 Feb 2019 10:55 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
एक लाख किसानों का डाटा फीड करने में कर्मचारियों के छूटे पसीने
बजट किसान - फोटो : self
एटा। अंतरिम बजट में हुई घोषणा जल्द मूर्तरूप लेगी। किसानों के खाते में छह हजार रुपये दो-दो हजार की तीन किश्तों में पहुंचाने का वादा इस 24 फरवरी को पूरा हो जाएगा। अभी जिले के 80 हजार किसानों को ही पहली किश्त का लाभ मिल सकेगा। यह इसलिए क्योंकि अभी तक पोर्टल पर इतने ही किसानों की फीडिंग हो सकी है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना में जिला प्रशासन को एक लाख पात्र किसानों का चयन कर 20 फरवरी तक पोर्टल पर फीडिंग करनी थी। एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। देर रात तक जिले के अधिकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पसीना बहाते रहे। बुधवार शाम छह बजे तक 80 हजार किसानों का ही डाटा फीड हो सका। अब इन किसानों को पहली किश्त 24 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा बनारस से योजना की शुरुआत करते हुए दो-दो हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि लघु एवं सीमांत किसानों की श्रेणी में आने वाले सभी को योजना का लाभ मिलना है लेकिन जो किसान अपने दस्तावेज पहले जमा कर चुके हैं उनको पहली किस्त का लाभ लक्ष्य में शामिल किसानों के रूप में सरकार देने जा रही है। सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग और प्रशासन दिन रात लगा रहा, लेकिन फिर भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। देर तक तक किसानों की फीडिंग का कार्य जारी रहा है। ऐसे में कुछ किसानों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर-
238075 जिले के कुल किसान
79817 किसानों का हुआ डाटा फीड
158258 किसानों का डाटा फीड होना है शेष
18192 नये जोड़े गए किसान शामिल
ब्लॉक वार किसानों का फीड हुआ डाटा
7370 अलीगंज
8578 अवागढ
8395 जैथरा
10059 जलेसर
8697 मारहरा
11825 निधौली कलां
11979 सकीट
12914 शीतलपुर
प्रदेश में एक करोड़ किसानों को योजना के तहत पहली किस्त पीएम द्वारा 24 फरवरी को बनारस से दी जानी है। जिसके सापेक्ष जिले को एक लाख का लक्ष्य दिया गया था। 80 हजार के करीब किसानों का डाटा फीड हो गया है। इसके बाद बचे अन्य किसानों की निरंतर फीडिंग होती रहेगी। सभी किसानों को सरकार योजना का लाभ देगी। विजय शंकर, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed