{"_id":"5c53142cbdec22738442a99a","slug":"161548948524-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा छात्र की बरामदगी को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा छात्र की बरामदगी को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
डेमाे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अगवा छात्र का सुराग न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए बरामद करने की मांग की। डीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अपह्त को बरामद करवाया जाएगा। 29 जनवरी को स्कूल जाते हुए छात्र का अपहरण कर लिया था। छात्र के दो बहनोई समेत तीन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।
थाना हाईवे के गांव सलेमपुर निवासी चरण सिंह का 17 साल का बेटा पुष्पेंद्र सिंह नौवीं कक्षा में बाबा पातीराम स्कूल सौंख रोड पर पढ़ता है। 29 जनवरी को साइकिल से स्कूल के लिए निकला, फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की, पर सुराग नहीं मिला। पिता ने दो दामाद और उनके एक भाई के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज करा दिया।
दो दिन से अपह्त छात्र का सुराग नहीं लगा तो परिजन और ग्रामीण एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी न मिलने पर डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए छात्र के बरामदगी की मांग की। पिता का आरोप है कि उनके दामाद ने अपहरण किया है।
विज्ञापन
उनकी बेटियों का विवाद चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही छात्र को बरामद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।