फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अभी नहरों की नहीं हुई सफाई, सिंचाई को किसान परेशान

अभी नहरों की नहीं हुई सफाई, सिंचाई को किसान परेशान

Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
अभी नहरों की नहीं हुई सफाई, सिंचाई को किसान परेशान
सीमांकन को लेकर कटरी में बढ़ रहा तनाव - फोटो : अमर उजाला
एटा। दिसंबर माह के दो सप्ताह बीत चुके हैं। हालांकि अभी तक नहरों की सफाई नहीं हो सकी है। ऐसे में फसल में पानी लगाने के लिए किसान परेशान हैं। उन्हें गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए निजी संसाधनों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसे में किसानों पर अतिरिक्त खर्चा झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नहरों की साफ सफाई कर समय से पानी मुहैया कराने के लिए शासन ने निर्देश जारी किए है। बावजूद इसके अभी तक नहरों में पानी मुहैया नहीं हो सका है। इससे गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए किसानों को परेशान है। बताते चलें कि जिले में छह रजबहा और चार माइनर है। हालांकि अधिकारी 75 प्रतिशत नहरों की सफाई होने का दावा कर रहे हैं और आगामी 15 दिनों में सभी नहरों में पानी मुहैया कराने की बात कही जा रही है। हालांकि किसानों का कहना है कि तब तक फसल पूरी तरह से सूख जाएगी।
विज्ञापन


माचुआ रजवाहा में आज तक नहीं आया पानी
मिरहची। विकास खंड मारहरा क्षेत्र के गांव रतनपुर माफी से दो दर्जन ग्रामीणों के लिए बनाया गया माचुआ रजबहा में आज तक पानी नहीं आया है। इससे किसान बर्बादी की कगार पर है। हालांकि किसानों को भरपूर पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से सपा सरकार में माचुआ रजबहा का निर्माण कराया था। हालांकि पहले दिन ही पानी छोड़ने के बाद जगह-जगह माचुआ रजबहा लीक करने लगा था। इसके बाद आज तक कभी रजबहा में पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार किसानों के लिए वादे तो बहुत करती है लेकिन जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता है। 15 दिन में सिंचाई के लिए बहुत देर हो जाएगी।
अवधेश यादव, किसान
माचुआ रजबहा में पानी न आने से किसानों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे तो कच्चा रजबहा से पानी तो समय से मिल रहा था।
रामगोपाल, किसान
माचुआ रजबहा में किसानों की जमीन चली गई लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा तक नहीं मिला है। पानी मिलना तो बहुत दूर की बात है।
श्रीप्रसाद, किसान
यदि नहरों में पानी आ जाता है तो किसान को खर्चा कम हो जाता है। निजी संसाधनों की व्यवस्था में किसान को बहुत खर्चा उठाना पड़ता है।
अशोक कुमार, किसान
आंकड़ों पर नजर
75 किमी रजबहा और माइनरों की हो रही सफाई
15 दिन में कार्य पूरा कर पानी मुहैया कराने की बात कह रहे जिम्मेदार
10 रजबहा और माइनरों में किसानों को मिलता है भरपूर पानी
70 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं अधिकारी

जिले में सभी छह रजबहा और चारों माइनरों की सफाई कराई जा रही है। कुछ 75 किमी की लंबाई है। ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। आगामी 15 दिनों में सभी रजबहा और माइनरों में पानी मुहैया करा दिया जाएगा।
अजय भारती, अधिशासी अभियंता - नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed