फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कबड्डी में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

कबड्डी में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

Fri, 14 Dec 2018 10:51 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में छात्राओं ने किया बेहतर  प्रदर्शन
pro kabaddi league 2018
श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशासनिक प्रधानाचार्य प्रफुल्ल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला कक्षा 12 व कक्षा 11 की छात्राओं के बीच हुआ। इसमें कक्षा 11 की छात्राओं ने 22-15 के अंतर से जीत हासिल की। जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला कक्षा नौ और कक्षा 10 की छात्राओं के बीच हुआ। इसमें कक्षा नौ की छात्राओं ने कक्षा 10 की छात्राओं को रोमांचक मुकाबले में 16-15 से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


अजय यादव और शिवराज सिंह यादव ने निर्णायक की भूमिका अदा की। स्कोरिंग शिवराम सिंह यादव ने की। वीरेश शर्मा ने टाइम कीपर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्वर्गीय राजेंद्र सिंह यादव की स्मृति में उनकी पुत्र वधू बीना यादव ने विजेता और उपविजेता छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी से कम नहीं होती है। उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझें। प्रशासनिक प्रधानाचार्य प्रफुल्ल यादव ने कहा कि आज छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे निकलकर आ रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र में अब पिछड़ी नहीं हैं। खेल हो या शिक्षा हर क्षेत्र में उनकी प्रतिभा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान रामलखन सिंह, अंजू यादव, प्रीती यादव, मोहिनी यादव, संध्या शाक्या, रागिनी यादव, शिखा यादव, रूबी यादव, रितु यादव, पूजा यादव, सोनी, कायल, बेबी, अंशिका शाक्या, कल्पना, दिव्यांशी शर्मा, नेहा यादव, रागिनी, लबली यादव, राधा, लक्ष्मी छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed