{"_id":"5bfeace6bdec22419d12ba94","slug":"161543417062-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसएसपी ने परखी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसएसपी ने परखी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा देने के लिए प्रयास एक बार फिर शुरू हुए हैं।
मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने बुधवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन से नक्शा लेकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर सेवायतों से सुझाव भी लिए।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी श्रवण कुमार, मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन दुर्गेश नंदनी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने मंदिर के चौक से लेकर दूसरी मंदिर और मंदिर गेट नंबर 2, 3, 5 पर श्रद्धालुओं के प्रवेश के साथ मंदिर चबूतरे पर रुकने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा इंतजाम देखे।
इस दौरान मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ कई सुझाव दिए। रजत गोस्वामी ने अधिकारियों को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीविग्रह को सुबह और शाम जगमोहन में दर्शन देने के साथ मंदिर के पीछे 900 गज के प्लाट को मंदिर प्रांगण में मिलाने संबंधी सुझाव दिया। डीएम सवर्ज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए योजना चल रही है। जो सुझाव मिले हैं उन पर विचार किया जाएगा।