फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा कवच

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा कवच

Sun, 26 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा  कवच
फिरोजाबाद। भाई-बहन के प्यार का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन रविवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को मनपसंद उपहार देकर उन्हें खुश किया।
विज्ञापन


सुहागनगरी में त्योहार को लेकर सुबह से चहल-पहल रही। राखी बांधने के लिए बहनें सुबह से घर से निकलीं। त्योहार पर वाहनों की कमी को देखते हुए अधिकांश बहनें एक दिन पहले ही भाइयों के घर पहुंच गई थीं। सुबह नहा-धोकर बहनों ने और पूजा-अर्चना की और उपवास रखा। इसके बाद भाई के माथे पर तिलक कर कलाई पर राखी बांधी। घेवर व मिष्ठान से मुंह मीठा कराया। भाइयों से अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी दिल खोलकर बहनों को उपहार दिए। बाजार में भी सुबह से गहमा-गहमी रही। राखी व मिठाई की दुकानों से पर दोपहर तक खासी भीड़ रही। हालांकि त्योहार को देखते हुए अन्य दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


त्योहार पर बहनों को सुरक्षित सफर कराने के लिए परिवहन विभाग ने तमाम दावे किए थे, परंतु रविवार सुबह से शाम तक बसों का काफी टोटा रहा। जो बसें हाईवे पर दौड़ रही थीं, उसमें लोग छतों पर बैठ कर यात्रा करते दिखे। बहनों को सड़क पर खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों में जगह न करने पर प्राइवेट वाहनों में सफर करना पड़ा। बसों की कमी का फायदा उठाते हुए डग्गेमार वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मार्गों पर यात्रियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद। त्योहार के दिन शहर के एटीएम धोखा दे गए। लगातार दो दिन तक बैंकों में अवकाश होने के कारण एटीएम से कैश खत्म हो गया। इससे भाई-बहनों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। 25 अगस्त को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद थी। 26 अगस्त को रविवार व रक्षाबंधन का अवकाश था। ऐसे में एटीएम खाली हो गए। रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से लेकर बहनों को उपहार देने तक के लिए लोगों को एटीएम से निराश होकर लौटना पड़ा।


रक्षाबंधन पर नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ प्रमुख मंदिरों के आसपास रंगोली सजवाई। सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर झाडू लगाया व चूना का छिड़काव किया। सफाई व्यवस्था पर जेडएसओ दलवीर सिंह सहित सेनेटरी इंसपेक्टर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed