फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मिठाई का नमूना लेने गई टीम का विरोध, हंगामा

मिठाई का नमूना लेने गई टीम का विरोध, हंगामा

Sat, 25 Aug 2018 09:24 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
मिठाई का नमूना लेने गई टीम का विरोध,  हंगामा
फिरोजाबाद। मिलावटखोरी के खिलाफ शुक्रवार को छापेमारी करने गई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। दुकानदारों की वीडियो बना रहे एसडीएम से कुछ लोगों ने मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। विरोध बढ़ता देख टीम बिना नमूना लिए ही लौट गए। विभाग की ओर से चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसडीएम देवेंद्र सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में टीम सुबह गंज तिराहे के पास ब्रज स्वीट हाउस पर नमूना लेने पहुंची। दुकानदार ने नमूना नहीं लेने दिया। कुछ देर बाद काफी संख्या में व्यापारी इकट्ठे हो गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, सुनील अग्रवाल आदि ने कहा कि त्योहार सिर पर है और ये नमूने के नाम पर वसूली करते हैं। व्यापारियों ने टीम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसडीएम ने अपने मोबाइल से विरोध की रिकार्डिंग का प्रयास किया, तो कुछ लोगों ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि एसडीएम इससे इंकार कर रहे हैं। बाजार में अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। विरोध के चलते टीम बिना सैंपल लिए ही लौट गई। सीएफएसओ बीएस कुशवाह ने थाना दक्षिण में चार नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने पर तहरीर दी है। एक अन्य टीम ने मावा मंडी से मावा का नमूना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed