{"_id":"5b6da5534f1c1ba61f8b7f9d","slug":"161533912403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज ने दो युवकों से 25 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज ने दो युवकों से 25 हजार रुपये उड़ाए
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बाइक सवार दो युवकों को पल्सर सवार युवक ने खुद को दरोगा बताते हुए रोक लिया और चेकिंग के नाम पर उनकी तलाशी ली। उनकी जेब में रखे रुपये निकाल लिए और कुछ देर बाद रुपये लौटा दिए। तभी युवक 25 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव तारापुर मिलावली निवासी प्रीतम (30) पुत्र दिवारीलाल और यतेंद्र (35) पुत्र अमान सिंह बाइक से जसराना से पचोखरा के लिए रवाना हुए। आरोप है कि प्रतापपुर चौराहा निकलते ही एक पल्सर सवार युवक ने उनका पीछा किया और बाइक आगे लगाकर रोक लिया। युवकों ने बताया कि पल्सर सवार ने खुद को दरोगा बताते हुए हड़काया और कहा कि बगैर हेलमेट के चलते हो। चरस बेचते हो। तुम्हारे पास चरस है।
इतना सुनते ही दोनों युवक हड़बड़ा गये। पल्सर सवार ने युवकों से उनकी जेब दिखाने को कहा। युवकों ने 40 हजार रुपये उसके हाथ में रख दिए। पल्सर सवार ने रुपये शर्ट में डाल कर हिलाए और बाद में वापस कर चला गया। जब युवकों ने देखा कि सौ रुपये की गड्डी में रखे दो हजार के 12 नोट गायब थे। पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।