फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाई

12 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाई

Thu, 09 Aug 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
12 लाख के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाई
नौहझील(मथुरा)। 12 लाख रुपये के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नौहझील के गांव नावली में उसके अपने खेत पर किसान का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। जमीन से 15 फीट ऊपर पेड़ से लटके शव को नौहझील पुलिस ने उतारा। किसान बुधवार की सायं घर से निकला था।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव नावली निवासी कि सान कुशलपाल (45) पुत्र रविंद्र सिंह बुधवार की सायं चार बजे बाइक से घर से निकला। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह आठ बजे नावली के करुआ प्रधान ने शव को पेड़ से लटका देखा तो दंग रह गया। खबर होने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए, परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


नौहझील पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किसान की चप्पल और बाइक खेत पर ही मिली है। परिजनों की मानें तो कुशलपाल पर करीब 12 लाख रुपये का कर्जा था। एक सप्ताह से किसान काफी परेशान था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी और बेटे का विवाह हो चुका है। गुरुवार की शाम तक तो परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।


ईंट के भट्टे में भी हुआ था घाटा, बेच दिया था खेत
नौहझील। परिजनों की मानें तो कुशलपाल पर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) का दो लाख रुपये का लोन था जो उसने हसनपुर की बैंक से 2008 में लिया था। इसके अलावा तकरीबन 10 लाख रुपये परिचितों से उधार लिए थे। परिजनों की मानें तो कुछ दिन पहले ईंट के भट्टे में पार्टनरशिप की थी। उसमें भी घाटा हुआ था। किसान ने कुछ दिन पहले पांच बीघा खेत भी बेचा था। घाटे के कारण परेशान कुशलपाल ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed