फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   संघ पदाधिकारियों के हमलावर पुलिस पकड़ से दूर

संघ पदाधिकारियों के हमलावर पुलिस पकड़ से दूर

Mon, 09 Jul 2018 11:02 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
संघ पदाधिकारियों के हमलावर पुलिस पकड़ से  दूर
फिरोजाबाद। आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा के शूटरों को थाना पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रसीदपुर कनैटा निवासी ब्रजेश शर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी में भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला दयालनगर निवासी आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा (32) की तीन जुलाई की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना पुलिस ने सुपारी देने वाले पवन उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या की सुपारी लेने वाले अश्वनी वर्मा, अनिल उपाध्याय उर्फ बाबी और सत्ताइस उर्फ रामप्रकाश छह दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं। संदीप के परिजन कह रहे हैं कि उन्हें धमकियां मिल रहीं हैं। पुलिस सिर्फ दबिश देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


थाना मटसेना के गांव रसीदपुर कनैंटा निवासी आरएसएस धर्म जागरण सह विभाग प्रमुख ब्रजेश शर्मा (50) पर जानलेवा हमला किया था। घायल ब्रजेश के छोटे भाई सुदीप शर्मा की तहरीर पर मटसेना पुलिस ने गांव के तीन युवकों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सिर्फ एक हमलावर को गिरफ्तार कर सकी हैं, जबकि पांच फरार हैं। ब्रजेश का आगरा में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, लेकिन सभी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed