फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हाई मास्ट लाइटों से जगमग होगा शहर

हाई मास्ट लाइटों से जगमग होगा शहर

Fri, 29 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
हाई मास्ट लाइटों से जगमग होगा शहर
हाईमास्ट लाईट - फोटो : amar ujala
कासगंज।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन शहर को जगमग बनाने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए पूरे शहर में 30 स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जा रहीं हैं। लाइटें लगाना शुरू कर दिया है। अब तक ढाई हजार एलईडी लाइटें लगाई जा चुकीं हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर के महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों, पार्कों पर हाई मास्क लाइटें लगाई जा रहीं हैं। प्रत्येक पोल पर 150 वॉट की 6-6 हाई मास्ट लाइटें लगेंगी। इसके अलावा शहर में 2500 एलईडी लाइटें लगाई जा चुकीं हैं। लाइटें लगाने का कार्य निरंतर जारी है। बताया गया कि शहर में 5 पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। 31 जुलाई तक इन पार्कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सहायक अभियंता यमुना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में दस स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं। इनके रखरखाव का जिम्मा एजेंसियों को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि शहर में कूड़ा घरों का निर्माण किया जा रहा है जिससे इधर उधर कूड़ा पड़ा हुआ दिखाई न दे। एक स्थान से पड़े हुए कूड़े को आसानी से समय से उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed