{"_id":"5b0c32644f1c1b9f6e8b4f5c","slug":"161527525988-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है गंभीर: माहेश्वरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है गंभीर: माहेश्वरी
Updated Mon, 28 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है गंभीर: माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
भारतीय जनता पार्टी बृज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। एलोपैथिक के अलावा आयुर्वेद और होम्योपैथिक चिकित्सा पर भी सरकार का ध्यान है। सरकार आमजन को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आयुष आपके द्वार कार्यक्रम इसी श्रंखला का कार्यक्रम है।
नगर के रेलवे रोड पर गंगा देवी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृज प्रांत अध्यक्ष ने फीता काटकर आयुष मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में 133 रोगियों का उपचार किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. केके श्रीवास्तव ने होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों का निदान भी इस चिकित्सा के माध्यम से किया जा सकता है। आयुष मेले में 133 रोगी पहुंचे। जिन्हें दवाएं आदि प्रदान की गईं।
इस दौरान डा. शाहिद कयूम, डा. पुष्पेंद्र कुमार, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. अवधेश भारद्वाज, डा. नितिन कावरा, डा. हरपाल सिंह, सुनील दरक, दुर्गेश माहेश्वरी, दीपक कुमार मिश्रा, सुरेंद्र नाथ, प्रभात चंद्र, रोहित कुमार, शिव कुमार, राजकुमार जाखेटिया, किशन अजमेरा, मुकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।