फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हिंदू नववर्ष का आगाज, केसरिया पताके से स्वागत

हिंदू नववर्ष का आगाज, केसरिया पताके से स्वागत

Sun, 18 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष का आगाज, केसरिया पताके से स्वागत
मैनपुरी। विक्रम संवत 2057 का जिले में आगाज हुआ। नववर्ष महोत्सव समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में 15 से अधिक झांकियां शामिल थीं। करीब पांच घंटे तक नगर में लोगों ने नववर्ष की शोभायात्रा का आनंद लिया।
विज्ञापन


विक्रम संवत 2075 को लेकर नववर्ष महोत्सव समिति ने पहले से ही तैयारियां की थीं। इसके लिए शहर को केसरिया ध्वजों से पाटा गया। नगर के करहल रोड स्थित उपवन मंदिर से शोभायात्रा को महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद ने नगर भ्रमण के लिए मंत्रोच्चारण के साथ रवाना किया। शोभायात्रा में 15 अधिक झांकियां शामिल थीं। इसका नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, कई स्कूलों के बच्चे केसरिया ध्वज के साथ प्रतिभाग कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल कलाकार अपनी अनोखी छटा से लोगों को आकर्षित कर रहे थे। दो किमी की दूरी तय करने में शोभा यात्रा को पांच घंटे का समय लगा। स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में पहुंचकर शोभायात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री, शिवओमकार नाथ पचौरी, नगर पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी, महेश अग्रिहोत्री, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, आलोक गुप्ता, संजय चौहान, सोमगुप्ता, करनपाल सिंह, अजय पाल सिंह, प्रधानाचार्य ग्याप्रसाद दुबे, डॉ. संजीव मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौरव, कमल शर्मा, सुभाष मिश्रा, डॉ. सौरभ मिश्रा, किशन दुबे, राहुल चतुर्वेदी, अमित गुप्ता, आशीष पांडेय, कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्निहोत्री, अंकुर अग्निहोत्री, आलोक अग्निहोत्री, सह संयोजक पंकज कुशवाह, सुमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed