फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पोल रातों रात गायब नगर निगम वाले हैं अनजान

पोल रातों रात गायब नगर निगम वाले हैं अनजान

Mon, 19 Feb 2018 07:57 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
पोल रातों रात गायब नगर निगम वाले हैं अनजान
बिजली - फोटो : डेमो
मथुरा। बिजली विभाग शहर को अंधेरे में डुबो रहा है। सड़कों पर लगे 150 पोल रातोंरात उखाड़ लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि अंडरग्राउंड लाइन हो चुकी हैं लिहाजा पोल हटाए जा रहे हैं। अब पोल नहीं तो एलईडी कहां लगेंगी। जहां-जहां पोल उखड़ गए हैं वहां पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। मथुरा महानगर में दस हजार से भी ज्यादा एलईडी लगाई जानी हैं। सात हजार एलईडी लगाई जा चुकी हैं। लेकिन अब एलईडी ही गायब हो रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल शहर के आधे हिस्से में जहां-जहां केबल अंडरग्राउंड हो चुकी हैं वहां से रातोंरात विद्युत पोल को उखाड़ा जा रहा है। अब तक करीब एक सैकड़ा से अधिक विद्युत पोल उखाड़े जा चुके हैं। यह पोल किसके द्वारा उखाड़े जा रहे हैं इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को नहीं है। अब तक कच्ची सड़क, भूतेश्वर चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा क्षेत्र से करीब एक सैकड़ा विद्युत पोल गायब हो चुके हैं। नगर निगम के लाइट इंसपेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रातोंरात पोल गायब हो रहे हैं।
विज्ञापन
जयश्री कालोनी से एक एलईडी गायब हो गई थी। उसकी रिपोर्ट थाना गोविंद नगर में दर्ज कराई गई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन प्रथम अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल डालने का ठेका जिस कंपनी को दिया गया था उस कंपनी को ही पोल भी उखाड़े जाने थे। यह पोल उन्हीं के द्वारा उखाड़े जा रहे हैं। दिन में कोई हादसा न हो जाय इसलिए इन्हें रात को उखाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed