फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फाग बरसाने होली खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर

फाग बरसाने होली खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर

Mon, 19 Feb 2018 08:18 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
फाग बरसाने होली खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर
होली - फोटो : डेमो
मथुरा। ठाकुर हमरे रमणबिहारी हम हैं रमणबिहारी के। इस भजन के साथ रमणरेती में जमकर फूलों की होली खेली गई। संतों ने भक्तों को खूब रंग लगाया। रंगों में तरबतर हो गया था हर कोई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी धूम मची कि हर कोई भगवान के भजनों पर झूमता नजर आया।
विज्ञापन
रमणरेती आश्रम में सुबह से ही भगवान के भजन गूंजने लगे। बड़ी दूर-दूर से भक्त होली खेलने के लिए पहुंचे। किसी के हाथ में गुलाल था कोई पिचकारी लिए था। मंच पर ब्रज की होली को दर्शाने के लिए करीब दो घंटे तक मंचन हुआ। भगवान कृष्ण और राधा का स्वरूप लेकर मंच पर पहुंचे कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी कि हर कोई झूमने लगा। किस तरह से कान्हा अपने साथियों के साथ होली खेलने बरसाने जाते हैं। वहां राधारानी और उनकी सखियां उनके साथ होली खेलती हैं।
विज्ञापन
लठामार होली का भी मंच पर आयोजन हुआ। सबसे पहले फूलों की होली खेली गई।
कार्ष्णि गुरु शरणानंद जब होली खेलने के लिए लोगों के बीच पहुंचे तो जयकारे गूंजने लगे। पहले फूलों की होली खेली गई फिर गुलाल उड़ाया गया। पिचकारी से भी लोगों पर रंग बखेरा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी गई। यहां खूब गुलाल उड़ा। कार्ष्णि गुरु शरणानंद के साथ भी लोगों ने होली खेली। रमणरेती आश्रम में होली के साथ ही रंगोत्सव का आगाज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed