{"_id":"5a73557d4f1c1b88268b7e5f","slug":"161517507965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप सी और डी में साक्षात्कार खत्म करने को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप सी और डी में साक्षात्कार खत्म करने को सराहा
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बजट से किसानों के खिल गए चेहरे: बागपत के शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने जब मोबाइल पर आम बजट देखा तो उनके चेहरे खिल उठे। किसानों के चेहरे की मुसकान शायद यहीं कह रही है। वो बजट से संतुष्ट है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बजट का क्रेज युवाओं में जमकर देखा गया। शहर के शांती देवी महाविद्यालय में छात्र धूप सेंकने के साथ ही बजट की चर्चा करते नजर आए।
कोई बजट को युवाओं के लिए बेहतर बता रहा था तो कोई कुछ खास प्रावधान न होने की बात कर रहा था। युवा स्मार्ट फोन के जरिए बजट से जुड़ी पल-पल की अपडेट ले रहे थे। सरकार ने युवाओं को नौकरी देना का एलान किया है। युवा इसे सिर्फ चुनावी वायदा मान रहे हैं। जब बजट पर युवाओं ने बात की गई तो उन्होंने मिली जुली प्रक्रिया दी।
बजट में ग्रुप सी और डी में साक्षात्कार समाप्त किया गया है। इससे निश्चित ही युवाओं को राहत मिलेगी। सरकार का यह राहत भरा बजट है।
दीपक कुमार
सरकार ने 70 हजार नौकरियां का भरोसा देकर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का रास्ता दिखाया है। यह सरकार का राहत भरा कदम है।
नवनीत कुमार
सरकार ने उच्चा शिक्षा में केबल बीटेक के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की है। डीएलएड और अन्य कोर्सों के लिए कुछ नहीं दिया है। सरकार को चाहिए था कि डीएलएड के लिए भी छात्रवृत्ति की व्यवस्था होती।
शिप्रा यादव
एकीकृत बीएड कोर्स की शुरुआत एक अच्छा कदम है, लेकिन शिक्षा से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि शिक्षा से भ्रष्टाचार समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
गायत्री देवी
युवाओं को 70 हजार नौकरियां देने का वादा किया है। वादा तो होते रहते हैं, लेकिन धरातल पर इसका प्रभाव दिखना चाहिए। शिक्षित बेरोजगारों के लिए अधिक नियुक्तियों की जरूरत है।
स्वाति श्रीवास्तव
युवाओं के स्वरोजगार के लिए बजट में व्यवस्था राहत भरी खबर है, लेकिन अब सरकार की जिम्मेदारी है कि पात्रों को इसका लाभ दिलाए। यदि पात्रों को लाभ नहीं मिला तो योजना का कोई लाभ नहीं।
अंकिता यादव