{"_id":"5a57abd64f1c1bf4188b4676","slug":"161515695062-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों पर अत्याचार के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों पर अत्याचार के विरोध में निकाला जुलूस
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। बहुजन समाज पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में नगर के विविध सामाजिक संगठनों ने एक मंच पर आकर नीले झंडे और पंचशील के झंडों के बैनर तले जुलूस निकाला। तहसील में एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर घटनाओं की जांच कराने एवं सुरक्षा की मांग की।
भारतीय बौद्ध महासभा, जाटव महासभा, कोरी महासंघ, एससीएसटी कांग्रेस संगठन, भीम आर्मी, अंबेडकर विकास समिति, अंबेडकर जन्मोत्सव समिति संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य गुरुवार को फ्रेंड्स क्लब पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकाल कर दीपा का चौराहा, मैन बाजार, बलदेव रोड, भारत माता चौक, नगला राधेलाल होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे।
जुलूस में लोग नारेबाजी कर रहे थे। तहसील में रोहित वेमुला हत्याकांड, फरीदाबाद में जिंदा बच्चों को जलाने, सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में दलितों के 54 घरों में आगजनी और लूटपाट, भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर रासुका हटाने, गौरी लंकेश हत्याकांड में बाबा साहब की प्रतिमा को हटाने, दादरी अल्प समाज हत्याकांड, भीमा कोरे गांव निहत्थे बहुजन समाज पर आरएसएस के लोगों और मुख्य आरोपी संभाजी भिडे गुरुजी एवं उसके चेले भिलिद एक बोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर गिरफ्तारी की मांग की गई। संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एमपी सिंह बौद्ध, सुभाषचंद्र बौद्ध, देव लाल, रविंद्र कर्दम, ओमप्रकाश बौहरे, सूर्यकांत, सोवरन सिंह, प्रकाशचंद्र मौर्या, डा बीएस गौतम, संजीव कुमार, चंदन सिंह, रामप्रकाश बाबा, अवधेश राना, लाखन सिंह वर्मा, सतीश भास्कर, बंगाली बाबू, जसवंत सिंह, उषा कर्दम, मुन्नी बौद्ध, सुशीला बौद्ध, नीतू बौद्ध, ज्ञानज्योति, जियाउद्दीन, बबलू बाबा, लक्ष्मण सिंह, राजवीर, शंकरलाल दिवाकर, एलएल आनंद, वीरपाल मौजूद रहे।