फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नकली नोटों की गड्डी थमा महिला के जेवर ले उड़ा ठग

नकली नोटों की गड्डी थमा महिला के जेवर ले उड़ा ठग

Fri, 10 Nov 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नकली नोटों की गड्डी थमा महिला के जेवर ले उड़ा ठग
जेवर ठगे - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने आई एक महिला से किसी ठग ने नकली नोटों की गड्डी थमा कर कीमती जेवर और मोबाइल हथिया लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन


सोनी पत्नी अनिल कुमार निवासी दखल थाना उत्तर शुक्रवार की दोपहर को बीमारी के चलते जिला अस्पताल मेें खून की जांच कराने आई थी। काफी देर तक अस्पताल में खडी रहने के कारण सुस्ताने के लिए जिला अस्पताल के बाहर सडक पर बैठ गई। इसी दरम्यान एक ठग उसके पास पहुंचा। ठग ने महिला को दोगने पैसे देने का लालच देकर उसके कुं डल,सोने की जंजीर और मोबाइल हडप लिया।


बदले में सौ-सौ के नोट की गड्डी थमा दी और फरार हो गया। बाद में जब महिला गड्डियों को देखा तो उसमें ऊपर और नीचे का एक-एक नोट असली थे। बाकी सभी नोट नकली थी। ठगी का शिकार होते ही महिला मौके पर ही फूट-फूट कर रोने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन ठगी करने वाले व्यक्ति तब तक फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed