{"_id":"59e78aa64f1c1b69678b64d7","slug":"161508346534-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में संक्रामक बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें बुखार से पीड़ित 10 मरीजों को भर्ती कराया गया।
अक्तूबर के महीने में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। साथ ही संक्रामक रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुखार, डायरिया, पाइरेक्सिया, मलेरिया एवं डेंगू तक के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बुधवार को कुल 511 मरीज इलाज के लिए आए थे।
इनमें आपातकालीन चिकित्सा के दौरान कुल 28 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिसमें से 10 मरीज तो बुखार से ही पीड़ित थे। इसके अतिरिक्त डायरिया से पीड़ित होने पर तीन मरीजों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ.आरके सागर ने बताया कि प्राइवेट डॉक्टर मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें गलत तरीके से डेंगू होने की बात कही जा रही है। जबकि मरीज वायरल फीवर आदि से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
गांव रठेरा में युवती में डेंगू के लक्षण मिलने की जानकारी होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर टीम गांव पहुंची। हालांकि युवती सैफई में भर्ती थी। डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अंबुज मिश्रा व डॉ. शांतुन यादव की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़िता के परिवारीजनों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
घरवालों ने बताया कि पीड़िता शिकोहाबाद में रहकर पढ़ाई करती है। वहीं उसे बुखार आ रहा था। मैनपुरी में भांवत चौराहा के निकट एक निजी डॉक्टर को दिखाया गया था। जहां से उसे सैफई के लिए रेफर किया गया है। डॉ. विवेक कुमार ने बताया फिलहाल मोहल्ले में अन्य कोई मरीज बुखार आदि से पीड़ित नहीं है। इसके बाद भी गांव में दिवाली बाद कैंप लगाया जाएगा।