{"_id":"599c63b84f1c1b08598b4657","slug":"161503421368-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस सड़क किनारे खड्ड में गिरी, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस सड़क किनारे खड्ड में गिरी, एक दर्जन घायल
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली/गंजडुंडवारा। बदायूं डिपो की रोडवेज बस ग्राम तरसी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गईं। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से सात यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक यात्री को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दिल्ली आनंद बिहार से रोडवेज बस बदायूं जा रही थी। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे गंजडुंडवारा के ग्राम तरसी के निकट मोड़ पर मुड़ने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। बस के खड्ड में गिरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गईं। लोगों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं हादसे में गंभीर घायल संजय पाटकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकदंरपुर वेश्य थाना प्रभारी ने बताया कि बस में लगभग 24 यात्री सवार थे। इनमें से 12 यात्री घायल हो गए। सात यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। छुटपुट घायल यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए। घायलों के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं।
ये हुए घायल:
- राघवेंद्र (20) पुत्र भैरव सिंह निवासी कसेर कुंवर गांव बदायूं।
- नगेंद्र प्रताप पुत्र लोकपाल सिंह निवासी सुदामापुरी गंजडुंडवारा।
- महजवीन पूरब थोक गंजडुंडवारा।
- बबलू पुत्र रामवीर ग्राम छितौनी, गंजडुंडवारा।
- जौली प्रसाद पुत्र माखन लाल, नगला लालू कादर चौक।
- विजय गुप्ता पुत्र राधेष्याम गंजडुंडवारा।
- संजय पाटकर पुत्र धनीाराम निवासी सुदामापुरी।
- सरोजवती पत्नी हेमराज ग्राम लभारी कादर चौक।