{"_id":"5991e87c4f1c1b73288b4574","slug":"161502734460-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जन्म लेंगे कन्हाई, गाओ रे बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जन्म लेंगे कन्हाई, गाओ रे बधाई
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कान्हा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार मध्यरात्रि को घर और मंदिरों में नंदलाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। लोगाें ने झांकी के साथ भजन-कीर्तन के आयोजन की भी तैयारियां की हैं।
सोमवार दिनभर मंदिरों में कन्हैया की झांकियां बनाने का कार्य जारी रहा। जन्माष्टमी पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।
जन्माष्टमी पर संयोजकों द्वारा कैलाश पर्वत को बनाने के लिए रूई और बर्फ का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं लकड़ी के बुरादे, मिट्टी के खेल खिलौने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों और झांकियों का क्रम अंतिम पायदान पर रहा। जिला कारागार में जन्माष्टमी पर्व पर झांकी और रात में भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। साथ ही पुलिस लाइन में भी झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, मदार दरवाजा स्थित श्री बिहारी जी मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, भीमसेन मंदिर, बाबा रघुवीर दास जी मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
मंगलवार रात आठ बजे से झांकियों की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। उधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों एवं मंदिरों में सजाई जाने वाली झांकियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल की तैनाती तथा पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है।