फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने उठाया फाइनेंसर, मचा अपहरण का हल्ला

पुलिस ने उठाया फाइनेंसर, मचा अपहरण का हल्ला

Sat, 22 Jul 2017 12:36 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने उठाया फाइनेंसर, मचा अपहरण का हल्ला
आगरा। संजय प्लेस में इनोवा सवार पुलिस कर्मी एक फाइनेंसर को उठा ले गए। इनमें एक पुलिस कर्मी के अलावा अन्य ने सादा कपड़े पहने हुए थे। किसी ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह और थाना हरीपर्वत की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की मामला सामने आ गया।

सदर क्षेत्र के रहने वाले फाइनेंसर का संजय प्लेस में आफिस है। फाइनेंसर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे आफिस से निकलकर जा रहा था। तभी एक इनोवा आकर रुकी। इसमें से तीन लोग उतरे और उसे कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन


इनोवा को एक सिपाही चला रहा था। एक युवक ने फाइनेंसर को ले जाते हुए देख लिया। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी सहित थाने की फोर्स पहुंच गई। बाद में फाइनेंसर की पत्नी और मां भी आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने काफी देर तक पड़ताल की तो सामने आया कि फाइनेंसर को थाना जगदीशपुरा की पुलिस पकड़कर ले गई है। हालांकि देर शाम को फाइनेंसर को छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बैंक से फर्जी दस्तावेज पर लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले की तलाश की जा रही है। फाइनेंसर आरोपी से फोन पर बात करता है। इसी से उसे पूछताछ के लिए उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed