{"_id":"59611e174f1c1b211d8b46e3","slug":"161499536919-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में कराई नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में कराई नालों की सफाई
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से होती सफाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बारिश होने से नालों की सफाई काम में बाधा आने लगी है। ऐसे में प्रशासन ने रात में जेसीबी से नालों की सफाई शुरू कराई है। शुक्रवार की रात भी एसडीएम ने जेसीबी लगाकर नालों की सफाई कराई।
नगर पालिका द्वारा शहर के छोटे-बडे़ मिलाकर कुल 84 नालों की सफाई का काम चल रहा है। पहली बार पालिका ने ठेका कर्मियों से हटाकर पालिका कर्मियों के हाथों में सफाई की कमान सौंपी हैं। नालों के पानी को रोककर सिल्ट निकाली जा रही है। अभी करीब 15 फीसद नालों की सफाई नहीं हो सकी है। पर, बारिश होने लगी है।
इससे नाले की सफाई पर संकट आ खड़ा हुआ। क्योंकि बारिश होने से नालों में जाने वाले पानी को रोक पाना पालिका के लिए संभव नहीं है। कारण नालों का पानी रोके जाने पर गली और सड़कों पर जलभराव हो जाएगा। इसे देखते हुए एसडीएम सदर अमित सिंह ने देर रात लगभग 10:30 बजे आगरा रोड स्थित आदर्श गोशाला से लेकर ईदगाह तक दो जेसीबी लगाकर नाले की सफाई कराई।