{"_id":"595fc9b14f1c1ba7308b473b","slug":"161499449777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पीएम पर बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया निवासी युवक ने आर्थिक तंगी के चलते गुरुवार रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बड़ी नगरिया निवासी मनोज शाक्य (40) ने गुरुवार रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। आस पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। लोगों ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। मनोज के पिता रामदास के एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध थे। जिसके चलते वह सारा रुपया वहीं लुटाता था। काफी समय से उसने घर पर आना भी बंद कर दिया था। जिसकी वजह से घर में आर्थिक तंगी के हालात बन गए थे। हाल ही में रामदास ने करीब तीन बीघा 11 बीसे जमीन भी बेंची थी। मगर इसका कोई भी रुपया पत्नी व परिवारीजनों को नहीं दिया था। गुरुवार रात को इसी बात से क्षुब्ध होकर मनोज ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।