{"_id":"5953e5c04f1c1b2b688b48d8","slug":"161498670528-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान हत्याकांड का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान हत्याकांड का आरोपी भेजा गया जेल
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को टेंपो स्टैंड पर 20 रुपये की वसूली के विवाद में मुस्लिम युवक की गला काटकर हत्या के आरोपी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया। उक्त मामले मेें दो नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। वहीं अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएसी तैनात तैनात है।
मोहल्ला मोहम्मद सईद बड़ा बाजार निवासी टेंपो चालक इमरान की सोमवार शाम को टेंपो स्टैंड पर होने वाली 20 रुपये की वसूली को लेकर आरोपी गौरव किंग निवासी मोहल्ला आसरेर ऊपरटीला ने छुरा से गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के बीच सोमवार देर रात मृतक के पिता ने आरोपी गौरव, साथी आशीष पंडित निवासी दाऊ जी मंदिर व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी गौरव किंग को गिरफ्तार कर लिया था। मगर क्षेत्र का माहौल देखते हुए उसे भूमिगत रख कर पूछताछ की जाती रही। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गोपनीय ढंग से उसे जिला अस्पताल मेडिकल के लिए लाया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद उसे जेल भेजा गया। वहीं मुस्लिम समाज की ओर से नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। क्षेत्र मेें तनाव की स्थिति को देखते हुए अभी भी पुलिस और पीएसी तैनात है।
मुस्लिम युवक की हत्या के आरोपी गौरव किंग के मां बाप की हत्या की सूचना ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। आनन फानन में पुलिस की कई टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। वहां काफी देर तक पुलिस तलाश करती रही। मगर बाद में सूचना झूठी निकली। तब पुलिस ने राहत की सांस ली।