फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दूसरी महिला को घर लाने की चक्कर में की मेरी बहन की हत्या

दूसरी महिला को घर लाने की चक्कर में की मेरी बहन की हत्या

Thu, 13 Jun 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
दूसरी महिला को घर लाने की चक्कर में की मेरी बहन की हत्या
दूसरी महिला को घर लाने की चक्कर में की मेरी बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जेपुर में हुई घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश है। मृतका के भाई व परिजनों ने आरोप लगाया कि अवधेश का किसी दूसरी महिला से संबंध है। वह उसे घर लाना चाहता था इसके चलते ही उसकी बहन और बच्चों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने रात को ही मृतका कांता देवी व दोनों बच्चों के शव को आनन फानन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रात में सभी परिजन पोस्टमार्टम पर न आ सके। सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम पर पहुंचे तो उन्होंने मृतका कांता देवी के पति अवधेश पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अवधेश के दूर की रिश्तेदारी में एक महिला से प्रेम संबंध है। इसे लेकर वह आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। मायके वालों ने दूसरी महिला के साथ संबंध होने के कारण तीनों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सबने साधी चुप्पी, गांव में सन्नाटा
एटा। दिल दहलाने वाली इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। बच्चों के साथ मां की आग से जलकर हुई मौत की घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव के लोग हादसे के बाद इधर उधर चले गए थे। घटना स्थल के आसपास घरों में केवल महिलाएं और बच्चे नजर आए। एक दो ग्रामीण गांव में मौजूद था। उन्होंने घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैनल ने किया पोस्टमार्टम
एटा। आग की चपेट में आकर मां और उसके दो मासूम बच्चों की हुई मौत के बाद उनके शवों का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। जिसमें चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे सौ फीसदी और मां 90 प्रतिशत तक जली हुई थी। डाक्टरों ने बताया कि तीनों की मौत की आग से जलकर हुई थी।

जिले में ऐसी पहली घटना
एटा। दहेज की खातिर मां और उसके दो मासूम बच्चों की आग से जलाकर की गई हत्या की घटना जिले में पहली बार हुई है। जिसे देखने और सुनने वाले लोगों को दिल दहल गए। लोगों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं समाज में दहशत फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed