{"_id":"5d01304ebdec220758762b95","slug":"156035898118-mainpuri-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर जिले में खूब किया गया दान पुण्य का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर जिले में खूब किया गया दान पुण्य का कार्य
विज्ञापन
गंगा दशहरा
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गंगा दशहरा का पर्व जिलेभर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जिले से गुजरने वाली गंग नहरों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। वहीं घरों में कन्या भोज के साथ ही दान-पुण्य किया। कई जगह कथाओं का आयोजन हुआ। बुधवार को सुबह तीन बजे से ही गंगा दशहरा पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने जिले के पवित्र मार्कंडेय सरोवर विधूना, च्यवन ऋषि आश्रम औंछा के पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाई। वहीं नगर से गुजरने वाली लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच, लोअर गंग नहर इटावा ब्रांच में भी जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान किया।
नगर में भी गंगा दशहरा पर्व की धूम रही। जगह-जगह स्टॉल लगाकर शरबत वितरित किया गया। घरों में कन्या भोज के साथ ही ठंडे खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। कचहरी रोड पर महिला थाने के पास हृदयराम, किशन गुप्ता, पल्लव जैन, सौरभ जैन, राहुल यादव, अखिलेश प्रताप, सुनील कुमार, यतींद्र कुमार आदि ने शरबत पिलाया। स्टेशन रोड, आगरा रोड, आगरा बाईपास रोड, देवीरोड, आश्रम रोड, करहल रोड, लेनगंज आदि स्थानों पर शरबत वितरित कर पुण्य कमाया।
बुधवार को गंगा दशहरा के पर्व पर फर्रुखाबाद से लौटी ट्रेन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। फर्रुखाबाद से गंगा स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर थी कि वे ट्रेन की छत पर भी बैठे हुए थे। भीड़ के चलते कई यात्री, जिन्हें शिकोहाबाद की तरफ जाना था वे ट्रेन में सवार नहीं हो सके। मजबूरी में उन्हें बस से अपनी यात्रा करनी पड़ी।