फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आंधी पीड़ित परिवारों को मरहम लगाने पहुंचे प्रभारी मंत्री

आंधी पीड़ित परिवारों को मरहम लगाने पहुंचे प्रभारी मंत्री

Sun, 09 Jun 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
आंधी पीड़ित परिवारों को मरहम लगाने पहुंचे प्रभारी मंत्री
पीड़ित परिवार से बात करते प्रभारी मंत्री - फोटो : demo pic
कासगंज। आंधी से भिदौनी और फतेहपुर में जिले के प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंचे। मंत्री ने मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विगत छह जून की शाम तेज आंधी ने जनपद में तबाही मचाई। गांव भिदौनी में झोंपड़ी के मलबे में दबकर दरियाव सिंह और पेड़ से दबकर लालाराम की मौत हो गई। गांव फतेहपुर कला में मकान के दरवाजे में दबकर भगवान देवी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आंधी से तीन मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को मौके पर भेजा और प्रभारी मंत्री को भी पीड़ितों के घर पहुंचने के निर्देश दिए। रविवार को मंत्री सुरेश पासी जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ मृतकों के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहंा परिजनों ने बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र भी मृतकों के परिजनों को सौंपे। भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप, देवेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, डा. बीडी राना आदि मौजूद रहे।


घायलों को चारपाई पर लिटा कलक्ट्रेट पहुंचे परिजन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव सैंती में शनिवार को दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बलवीर, ठाकुरदास, सुमन, रेखा ने गांव के ही लालाराम की पत्नी अमरवती और बेटे सतीश और अरूण को मारपीट कर घायल कर दिया। कार्रवाई न होने पर घायलों के परिजन घायलों को चारपाई पर लिटा कर कलक्ट्रेट पहुंचे और मंत्री को व्यथा सुनाई। प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने एसपी अशोक कुमार शुक्ल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed